फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifty thousand rupees were taken from the youth by making him smell an intoxicating substance

Baghpat News: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर पचास हजार रुपये निकाले

Fri, 11 Apr 2025 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 11 Apr 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees were taken from the youth by making him smell an intoxicating substance
- अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के सुहेल से बाइक पर एक युवक ने लिफ्ट लेकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसके बेहोश होने पर जेब से पचास हजार रुपये निकालकर भाग गया। सुहेल ने पुलिस से शिकायत कर घटना को अंजाम देने वाले का पता लगाने की मांग की।
अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के रहने वाले सुहेल ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर लोनी जा रहा था। सूरजपुर महनवा गांव के पास पहुंचा तो एक युवक ने लिफ्ट मांगी। उसने उसको बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर आगे चलने के बाद उसने शौच करने के लिए बाइक रोकी तो लिफ्ट लेने वाले युवक ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन

इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने दो घंटे बाद उसे देखकर चेहरे पर पानी के छींटे मारे तो उसे होश आया। उसकी जेब में रखे पचास हजार रुपये नहीं मिले। सुहेल ने लिफ्ट लेने वाले पर पचास हजार रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना संदिग्ध लग रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed