{"_id":"632b51d959f85144ed79ee64","slug":"fifth-accused-arrested-for-beating-youths-on-suspicion-of-child-theft-baghpat-news-mrt6062958192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में युवकों को पीटने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में युवकों को पीटने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। बच्चा चोर होने के शक में दिल्ली के युवकों की पिटाई करने, कार में तोड़फोड़ करने के पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
बागपत के बाजार में मंगलवार को बच्चा चोरी करने की अफवाह पर लोगों की भीड़ ने दिल्ली के कार सवार चार युवकों को पीटकर घायल कर दिया था और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी थी। किसी तरह पुलिस ने युवकों को बचाया और सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें मारपीट, तोड़फोड़ करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट की वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिसमें पांचवें आरोपी दानिश निवासी राशिद कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।