{"_id":"62c0864929d729250458b3fd","slug":"fficers-transferred-before-their-transfers-baghpat-news-mrt5953925157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने तबादलों से पहले कर्मियों के तबादले करा गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने तबादलों से पहले कर्मियों के तबादले करा गए अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शासन से तबादला होने की भनक लगी तो अधिकारियों ने अपने तबादलों से पहले कर्मियों के तबादले करा दिए। यहां अधिकारियों पर कई गांवों के सचिवों के नियम विरुद्ध तबादले करने के आरोप लगे हैं। इन तबादलों को लेकर आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने सीएम से शिकायत की तो उससे विभाग में हड़कंप मच गया।
खेड़की के ग्राम प्रधान आशीष शर्मा ने सीएम कार्यालय में एक शिकायत भेजी है। उस शिकायत में कहा गया है कि उनके गांव में सचिव शान मोहम्मद तैनात थे। जिनको अभी केवल एक साल ही गांव में हुआ था। इसके बावजूद उनका तबादला खेकड़ा ब्लॉक में कर दिया गया और उनकी जगह गांव में किसी की तैनाती नहीं की गई हैं।
सीएम कार्यालय में भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शान मोहम्मद से तबादला नहीं करने के लिए एक अधिकारी ने रुपये मांगे थे और रुपये नहीं देने पर नियम विरुद्ध तबादला किया गया है। इनके अलावा भी कई गांवों के सचिवों का तबादला अन्य ब्लॉक में इस तरह की कराने का आरोप अधिकारी पर लगाया है।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा है कि सचिवों के तबादले से घर-घर झंडारोहण, पौधरोपण, अमृत सरोवर अभियान के तहत तालाबों की सफाई आदि कार्य ठप हो गए हैं। प्रधान का कहना है कि उस अधिकारी का अब तबादला हो गया है और इसमें जांच कराकर कार्रवाई करने के साथ ही गांव में सचिव की तैनाती की जाए।
कोट...
जिन ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला हुआ है, वह मेरे स्तर से नहीं हुआ है। अगर किसी पर आरोप लगाए गए हैं, तो इस बारे में वही बता सकते हैं। - अमित त्यागी, डीपीआरओ