फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever spreads in Faizalpur, 60 people including former headman fall ill

Baghpat News: फैजल्लापुर में फैला बुखार, पूर्व प्रधान सहित 60 लोग बीमार

Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fever spreads in Faizalpur, 60 people including former headman fall ill
अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी
- पिछले एक सप्ताह से फैला बुखार, अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल में हैं मरीज भर्ती
विज्ञापन

- स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया शिविर नहीं लगाने का आरोप, लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। फैजल्लापुर गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है और वहां 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। बुखार होने के कारण 15 मरीजों का अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के दो निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है तो कुछ मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने शिविर नहीं लगाया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग की है। जिससे मरीजों की जांच करके उपचार किया जा सके।
फैजल्लापुर गांव में अधिकतर घरों में लोग बुखार की चपेट में आए हुए हैं और इनमें से कई परिवारों के सभी सदस्य बीमार हैं। इनमें पूर्व प्रधान उमा देवी, अक्षय, अनीता, उमेश, कार्तिक, रानी देवी, बबीता, ओमवती, विक्रम सिंह सुरेंद्र, सुनील, सत्यप्रकाश का अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में दो निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और कई मरीजों का मेरठ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव में 60 लोगों को बुखार ने जकड़ रखा है। राकेश, बलबीर, नीटू, महाराज सिंह, दीपू, विपुल आदि ने बताया कि पूर्व प्रधान उमा देवी की प्लेटलेट्स कम होने पर टटीरी में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर नहीं लगाया जा रहा है और उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि मरीजों को उपचार के लिए मेरठ, दिल्ली व बागपत की तरफ जाना पड़ता है और ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की और दवाई का छिड़काव कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन

- फैजल्लापुर गांव में बुखार फैलने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगवाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

अस्पताल में बुखार से पीड़ित फैजुल्लापुर गांव की पूर्व प्रधान उमा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed