{"_id":"699378fe9a3b794acf0212a4","slug":"fever-gripped-people-hospital-tests-struggled-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146920-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुखार ने लोगों को जकड़ा, अस्पताल में जांच को जूझना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुखार ने लोगों को जकड़ा, अस्पताल में जांच को जूझना पड़ा
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह बुखार पूरे पांच दिन तक लोगों को जकड़कर रखता है। इसके बाद भी शरीर में कमजोरी बढ़ रही है। इस तरह करीब बीस दिन बाद लोग सामान्य हो रहे हैं। इसलिए ही लोगों को बचाव के साथ ही खानपान बेहतर रखने की सलाह दी जा रही है।
यहां दिन में गर्मी व सुबह-शाम अभी थोड़ी ठंड होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा लोगों को बुखार जकड़ रहा है। जहां जिला अस्पताल में बुखार के दस से ज्यादा मरीज भर्ती हैं तो वहां उपचार कराने के लिए बुखार पीडि़त करीब 150 मरीज पहुंचते हैं। बुखार जहां करीब पांच दिन में ठीक हो जाता है। वहीं उसके बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है, क्योंकि उसके बाद काफी दिनों तक लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होती है और खानपान बेहतर नहीं करने पर मर्ज दूर नहीं हो रहा है। इसलिए ही चिकित्सक उनको खानपान बेहतर करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे शरीर दोबारा से पहले की तरह सामान्य हो सके।
--
- कई दिन से बुखार आ रहा है और ठीक नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचा ताकि बीमारी का पता चल सके। -अजय कुमार, बूढ़पुर
- बुखार होने के बाद जोड़ों में दर्द हो रहा है। अब काला पिलिया हो गया है और काला पिलिया की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आई हूं। -लीलावती, बागपत
--
वर्जन
- मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार करीब पांच दिन तक रहता है। वहीं उसके बाद भी कुछ दिनों तक शरीर में कमजोरी महसूस होती है। इसको दूर करने के लिए रसीले फल, पौष्टिक खाद्य पदार्थों को खानपान में शामिल रखें। डाॅ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक