{"_id":"677ec571c7c104835b0cf76c","slug":"female-dealer-of-the-group-swallowed-55-quintals-of-ration-of-the-poor-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124610-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गरीबों का 55 क्विंटल राशन गटक गई समूह की महिला डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गरीबों का 55 क्विंटल राशन गटक गई समूह की महिला डीलर
विज्ञापन
्र
बिनौली। जिवाना गांव में गरीबों को मिलने वाला 55 क्विंटल राशन स्वयं सहायता समूह की महिला डीलर गटक गई। इसकी जांच पूरी होने पर पूर्ति निरीक्षक ने कन्हैया स्वयं सहायता समूह की महिला डीलर कांता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि जिवाना गांव में कन्हैया स्वयं सहायता समूह की कांता देवी को राशन की दुकान आवंटित की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने राशन कार्ड धारकों को राशन देने में अनियमितता बरतने, अभद्रता करने की शिकायतें मिली थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और गोदाम में जाकर जनवरी माह का स्टॉक देखा गया।
गोदाम में 55 क्विंटल राशन का स्टॉक कम मिला। इसके बाद कन्हैया स्वयं सहायता समूह की महिला डीलर कांता को बुलाया गया तो वह उपस्थित नहीं मिली। लाभार्थियों को वितरित होने वाला राशन बेचने के मामले में बिनौली थाने में डीलर कांता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।