फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female constables saved a girl who was about to commit suicide after being scolded by her family.

Baghpat News: परिजनों के डांटने पर आत्महत्या करने गई युवती को महिला कांस्टेबलों ने बचाया

Tue, 31 Oct 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Female constables saved a girl who was about to commit suicide after being scolded by her family.
-असारा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची थी एक गांव की युवती, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। परिजनों की डांटने से क्षुब्ध होकर असारा रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने जा रही युवती को महिला कांस्टेबलों ने बचाया। बाद में समझाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

गोपालपुर खड़ाना गांव में मंगलवार को मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा था, तभी महिला जन चौपाल में महिलाओं को जागरुक कर रही महिला कांस्टेबल निशी मलिक के पास एक युवती के असारा रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने के लिए जाने की सूचना मिली। जिस पर महिला कांस्टेबल निशी मलिक और मीनू वशिष्ठ असारा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां एक युवती रेल की पटरी पर बैठी मिली। महिला कांस्टेबलों ने युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह तीन दिन से बुखार से ग्रस्त है और परिवार वाले उसे डांटते रहते हैं। डांट से नाराज होकर वह रेल के आगे कूदकर आत्महत्या करने आई है। इस पर दोनों महिला कांस्टेबलों ने युवती को समझाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों को युवती का उपचार कराने के लिए कहा। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि महिला कांस्टेबलों ने समय पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed