फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Feed details of migrants are being done online

- प्रवासियों का आन लाइन किया जा रहा है व्योरा फीड

Tue, 18 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Feed details of migrants are being done online
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के चलते आने वाले प्रवासियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। यह कार्य तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिससे शासन से मिलने वाले दिशा निर्देशों के तहत उनको लाभांवित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में प्रवासी रोज अपने घर पहुंच रहे हैं। इस कारण सारे काम-धंधे ठप होने से परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही थी। जिस कारण वे घर लौट रहे हैं। यदि प्रशासन के आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक जनपद की बड़ौत, बागपत व खेकड़ा तहसील क्षेत्र में करीब 10 हजार 300 प्रवासी लौट चुके हैं। वहीं, शासन ने इन प्रवासियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड करने का निर्देश दिया है। जिसके चलते इस कार्य में तहसील कर्मचारियों को लगाया गया है। अभी तक करीब तीन हजार प्रवासियों का ब्योरा फीड किया जा चुका है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि प्रवासियों को ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। जिससे शासन द्वारा मांगे जाने पर तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed