फौजिया से बन गई पायल: प्रेमी संग रचाई शादी, कोतवाली पहुंच बोली- साहब! सुरक्षा दे दो, परिवार वाले मार डालेंगे
Baghpat News : फौजिया ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और अब वह पायल बन गई है। प्रेमी से शादी करने के बाद बाद पायल सोमवार को कोतवाली पहुंची। पायल ने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। उसने कहा साहब! सुरक्षा दे दो नहीं तो परिवार वाले मार डालेंगे।
विस्तार
प्रेमी के साथ तीन महीने पहले घर से जाने वाली फौजिया धर्म परिवर्तन कर पायल बन गई। वह प्रेमी के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर सोमवार को कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया। वह अभी पुलिस की सुरक्षा में है और उसके मंगलवार को बयान कराए जाएंगे।
बागपत की रहने वाली वर्ग विशेष की युवती फौजिया का अनुज चौहान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों तीन महीने पहले घर से चले गए थे। जिसके बाद फौजिया के परिवार वालों ने अनुज पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने दोनों को तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
वहीं, सोमवार को फौजिया अपने प्रेमी अनुज के साथ कोतवाली पहुंची। जहां उसने बताया कि उसने अनुज के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।
यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म
फौजिया ने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर अब पायल बन गई है। जिसने परिवार वालों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा