{"_id":"61b0e8e34223c97faf464588","slug":"fault-in-mill-s-turbine-due-to-short-circuit-crushing-remained-closed-for-seven-hours-baghpat-news-mrt5680946173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से मिल की टरबाई में फाल्ट, सात घंटे बंद रही पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉट सर्किट से मिल की टरबाई में फाल्ट, सात घंटे बंद रही पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गन्ने से लदी बुग्गियों की लग गई लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में शार्ट सर्किट से टरबाइन में फाल्ट आ गया। इससे मिल में सात घंटे तक पेराई बंद रही। हाईवे पर गन्ने से लदी बुग्गियों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति होने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई। फाल्ट ठीक होने पर ही पेराई शुरू हुई।
रमाला चीनी मिल के उप प्रबंधक जीके पोदार ने बताया कि मंगलवार शाम मिल की टरबाइन के नीचे लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से मिल की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे मिल में सात घंटे पेराई नहीं हो सकी। इंजीनियरों ने फाल्ट ठीक कर बिजली की सप्लाई चालू की। इसके बाद ही पेराई शुरू हो पाई। इस तकनीकी खराबी के कारण मिल में तौल नहीं हुई, जिससे हाइवे पर बुग्गी की लंबी कतार लग गई। मार्ग से सफर करने वाले लोगों को वाहनों को इधर-उधर से निकालने के लिए विवश होना पड़ा। उधर, परेशान किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।