{"_id":"673ada415c876c8d6e0053fb","slug":"father-murdered-with-a-shovel-in-baghpat-accused-son-himself-reached-the-police-station-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बना हैवान: बागपत में खेत में काम कर रहे पिता की फावड़े से काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंच गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा बना हैवान: बागपत में खेत में काम कर रहे पिता की फावड़े से काटकर हत्या, खुद ही थाने पहुंच गया आरोपी
Mon, 18 Nov 2024 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:40 AM IST
सार
बागपत जनपद में सोमवार सुबह एक बेटा इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपने ही हाथों अपने पिता की जान ले ली। युवक ने खेत में काम कर रहे पिता को फावड़े से काट डाला। आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
बागपत में पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के लुहारी गांव में बेटे ने खेत में काम रहे पिता कृष्णपाल उर्फ कर्णपाल(60) साल पुत्र अजब सिंह की फावड़े से वारकर की हत्या कर डाली। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पिता की हत्या कर खुद ही कोतवाली पहुंच गया आरोपी
पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा संजीव खुद ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने अया है कि संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या की गई।
विज्ञापन