फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Father-in-law beats daughter-in-law, video goes viral

यूपी: ससुर ने विधवा पुत्रवधू को लाठी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जानें- विवाद की बड़ी वजह

Wed, 21 Jul 2021 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Jul 2021 06:48 PM IST
सार

ससुर द्वारा विधवा पुत्रवधू को लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए विवाद के पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Baghpat News: Father-in-law beats daughter-in-law, video goes viral
बागपत में ससुर ने पुत्रवधू की लाठी से पिटाई की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने विधवा पुत्रवधू को लाठी से जमकर पीटा। पुत्रवधू को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये है मामला
दोघट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी विधवा पुत्रवधू की लाठी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि महिला के पति की बरनावा के पास तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब वह अपने ससुर से अपने पति के हिस्से की भूमि मांग रही है। इसी बात को लेकर विवाद भी चला आ रहा है। बताया गया कि पुत्रवधु खेत में चारा लेने गई थी। मौके पर पहुंचे ससुर ने उसे खेत से निकलने को कहा। महिला के मना करने पर गुस्साए ससुर ने पुत्रवधू पर लाठी बरसा दी। मामले की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत अभी नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed