फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father-daughter dies in bike accident

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father-daughter dies in bike accident
घटनास्थल से शव और घायल को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के नजदीक मलकपुर से बेटी का इलाज कराने के लिए बड़ौत आते वक्त बाइक सवार पिता-पुत्री को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बोलेरो खाई में जा गिरी, इससे बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। इस दुर्घटना के बाद मार्ग आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। पुलिस ने बोलेरो में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


राकेश (45) पुत्र हरपाल मलकपुर गांव का रहने वाला है। उसकी बेटी सोनिया (18) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। राकेश सोमवार को सोनिया को बाइक पर बैठाकर बड़ौत के एक अस्पताल में दिखाने आ रहा था। बड़ौत छपरौली मार्ग पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के पास सामने से तीव्र गति से आई बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे  बाइक सवार पिता-पुत्री कई फुट ऊपर उछले और सड़क पर गिर गए। उधर, बोलेरो कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनिया को सीएचसी बड़ौत में मृत घोषित कर दिया गया। 

लोगों ने बोलेरो कार में सवार दो लोगों को उतारकर पीटा। जबकि चालक भाग निकला। बोलेरो सवार अनुज पुत्र सतपाल निवासी बिजवाड़ा भी घायल हुआ।  सोमवार शाम मृतक के भाई सतेंद्र ने बलोरो के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


इस घटना के समय राकेश की पत्नी बबीता दवाई लेने शामली गई थी जबकि राकेश की मां कमला व बेटे सोनू व शिवम का रोते-रोते बुरा हाल था। बोलेरो कार चालक सोनू बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। बोलेरो में सवार अनुज व कुलदीप निवासी बिजवाड़ा छपरौली में शादी में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने छपरौली चुंगी पर शराब पी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed