{"_id":"60a00bcf8ebc3e5a4127a34c","slug":"father-and-son-attacked-by-entering-the-house-baghpat-news-mrt5383962108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र पर घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। थाना क्षेत्र के पुरामहादेव गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद में मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार चले। घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा महादेव गांव निवासी उस्मान पुत्र समयद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी गफ्फार व निसार आदि के बच्चे खेल रहे थे। बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कर दिया। लेकिन देर रात उस्मान के घर पर दूसरे पक्ष के गफ्फार, निसार, सनी, अनीस आदि ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। जिसमें उस्मान और उसके पिता समयद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के आने की खबर पर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उस्मान और समयद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते समयद्दीन को दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उस्मान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लिखित शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। बालैनी इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।