फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fast unto death in protest against the construction of panchayat building

शहीद स्मारक के पास पंचायत भवन के निर्माण के विरोध में आमरण अनशन

Thu, 21 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fast unto death in protest against the construction of panchayat building
गौरीपुर मीतली गांव में शहीद ठाकुर यशपाल सिंह के स्मारक के पास पंचायत घर शौचालय बनाने का विरोध कर ? - फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। गौरीपुर मीतली में शहीद ठाकुर यशपाल सिंह के स्मारक के समीप ग्राम पंचायत की ओर से पंचायतघर का निर्माण कराने के विरोध में बुधवार को यशपाल सिंह के बेटे दुष्यंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया। ठाकुर दुष्यंत ने बताया कि इस स्मारक के पास क्रीड़ास्थल है और ग्राम प्रधान व प्रशासन पंचायत भवन का निर्माण करना चाहता है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई दिन से पुलिस उन पर दबाव बना रही है। इसके विरोध में बुधवार से आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। समस्या का हल नहीं होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उसने बताया कि उसके पिता शहीद ठाकुर यशपाल सिंह 2001 में बारामुला कश्मीर में शहीद हो गए थे। ठाकुर यशपाल सिंह की पत्नी सुनीता ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके पति की प्रतिमा के पास पंचायतघर निर्माण न कराए जाने की मांग की है। अनशन करने वालों में राजेश, अजीत, ठाकुर, नरेंद्र, राजेश, अभिषेक, नरेश, योगेश, ललित, सुनीता देवी, मंजू देवी, माया देवी, नीतू, विद्योत्तमा, कृष्णा, कुसुम मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान पति अरुण कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रधान वीरेंद्र ठाकुर के आवास पर पंचायत भवन का प्रस्ताव पास किया था, उसी प्रस्ताव के आधार पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed