फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will wipe out BJP in elections: Udham Singh

किसान करेगा चुनाव में भाजपा का सफाया : ऊधम सिंह

Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will wipe out BJP in elections: Udham Singh
बिनौली। रंछाड गांव के विद्या पब्लिक स्कूल में बृहस्पवितार को चौधरी चरण सिंह विचार मंच के तत्वाधान में रालोद की सभा हुई। किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ऊधम सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, बिजली दरों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार घूम रहा है और किसान कर्ज के बोझ तले दबकर रह गया। किसान ही चुनाव में भाजपा का सफाया करेगा।
विज्ञापन

मंच के क्षेत्रीय सचिव अरुण तोमर ने तिलकराम को मंच के शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नरेश तोमर ने अखिलेश कश्यप को ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को विधान सभा उपाध्यक्ष व कपिल कटारिया को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। सभा की अध्यक्षता धर्मदास स्वासी, संचालन प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, मुनेश बरवाला, रामकुमार चौधरी, परमेंद्र तोमर, संजू चौधरी, सुधीर तोमर, सुरेश राणा, संजीव मान, डॉ अनिल डबास, जिला महासचिव आनंद तोमर, विधान सभा प्रभारी कृष्णपाल तोमर, जिला उपाध्यक्ष गो रक्षक सेवा समिति सचिन कुमार, पवन सिंह, महक सिंह, देवेंद्र प्रधान, परखलाल, ओमबीर सिंह, विनोद तोमर, शिवकुमार, कंवरवीर प्रधान, धीर सिंह, सहेंद्र हट्टी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed