फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will overthrow BJP government in Vis elections

विस चुनाव में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे किसान

Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers will overthrow BJP government in Vis elections
रंछाड़ में हुई किसान प्रकोष्ठ की बैठक, 20 लोगों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। रंछाड़ गांव में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा बीजेपी सरकार में किसान परेशान है। यही किसान आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

इसमें पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना ने कहा रालोद किसानों के साथ है, उनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए किसान प्रकोष्ठ के गठन किया। इसमें जयंत चौधरी के निर्देश पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कृष्णपाल सिंह को छपरौली विधान सभा प्रभारी और आनंद को जिला सचिव मनोनीत किया। वरिष्ठ रालोद नेता सुरेश राणा ने कहा जयंत चौधरी किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने 30 अक्तूबर को बड़ौत के जाट कॉलेज मैदान में होने जा रही आशीर्वाद सभा में पहुंचने की अपील की। इसमें पंडित, कश्यप, हरिजन व वाल्मीकि समाज के करीब 20 लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता धर्मदास स्वामी ने की। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य मा. ओमबीर सिंह तोमर ने किया। इसमें मुनेश बरवाला, पूर्व प्रधान सहेंद्र सिंह, मा. पवन सिंह, मा. महक सिंह, सूबेदार कटार सिंह, सुधीर तोमर, तिलकराम, रविंद्र हट्टी, सुखबीर सिंह, सचिन तोमर, लोकेंद्र, कंवर पाल, ओमकार, तेजपाल, फेरु, चरण सिंह, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed