फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers who protect trees will get incentive

पांच साल तक पेड़ो का संरक्षण करने वाले किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers who protect trees will get incentive
बागपत। वर्ष 2018 के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की देखभाल करने वाले किसानों को प्रति पेड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए किसानों को वन विभाग कार्यालय से फार्म प्राप्त कर खसरा-खतौनी के साथ आवेदन करना होगा। पेड़ों का संरक्षण करने के लिए किसानों को न्यूनतम प्रति पेड़ 250 रुपये प्रोत्साहन के रूप मे प्रदान किए जाएंगे। इसका पायलट प्रोजेक्ट मेरठ और लखनऊ जोन के जिलों में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ हेमंत कुमार ने बताया कि वन विभाग, ऊर्जा और संसाधन संस्थान की ओर से पांच साल तक पॉपलर, शीशम, नीम व आम आदि पौधों का पांच साल तक संरक्षण करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पेड़ों का संरक्षण करने और पर्यावरण संरक्षण सहयोग करने के लिए किसानों को प्रति पेड़ न्यूनतम 250 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से 2018 में लगाए गए पेड़ों का संरक्षण करने वाले किसानों का डाटा जुटाया जा रहा है। किसान कार्यालय से फार्म प्राप्त कर खसरा खतौनी के साथ स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट मेरठ और लखनऊ जोन के जिलों में प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इससे किसानों की आय के साथ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed