फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers uprooted electricity meters from tube wells

किसानों ने नलकूपों से बिजली के मीटर उखाडे, कर्मचारियों को बंधन बनाकर धरना दिया

Wed, 16 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers uprooted electricity meters from tube wells
नलकूपों पर लगाए गए मीटर को उखाड़कर छपरौली बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव की पंचायत में दो दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद किसानों ने ट्यूबवेल पर लगे मीटर उखाड़कर छपरौली उपकेंद्र पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी सुभाष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों से मीटर उतारने और एकजुट होकर बड़ा आंदोलन चलाने में सहयोग की अपील की। वहीं, एसडीओ के आश्वान के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव में दो दिन पूर्व नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों की पंचायत हुई थी। इसमें किसानों ने ऊर्जा निगम को दो दिन में मीटर उतारने का अल्टीमेटम दिया था। किसानों ने दो दिन में मीटर न उतारने पर खुद मीटर उखाड़कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। ऊर्जा निगम की ओर से मीटर न उतारने पर बुधवार को किसानों ने ट़्यबवेल से मीटर उखाड़ दिए और मीटर लेकर छपरौली बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना दिया। किसान यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान और जनता का बुरा हाल है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पडेगा। केंद्र व राज्य सरकार की नीति किसान-मजदूर विरोधी हैं। किसानों के नलकूप पर मीटर लगाए जा रहे हैं। जिस कारण किसानों का खेती करना मुश्किल हो गया है। एसडीओ अमित गौतम ने किसानों के मीटर जमा कर धरना समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में किसानों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। इस मौके पर करण सिंह, जयवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, नरेश पाल, सोनवीर मुंशी, धरम वीर, देवेंद्र, सुरेशपाल मौजूद रहे।

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में छपरौली बिजलीघर पर हंगामा करते किसान

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में छपरौली बिजलीघर पर हंगामा करते किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed