{"_id":"5ef0f31e8ebc3e42bb6845f1","slug":"farmers-uproar-against-raising-soil-from-a-single-farm-baghpat-news-mrt487696642","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही खेत से मिट्टी उठाने के विरोध में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही खेत से मिट्टी उठाने के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
रमाला क्षेत्र के नांगल कंडेरा मार्ग पर खेतों से मिटठी खनन का विरोध करते किसान।
- फोटो : BAGHPAT
एक ही खेत से मिट्टी उठाने के विरोध में किसानों का हंगामा
रमाला (बागपत)। कृष्णा नदी पर कंडेरा और नांगल गांव के बीच बने पुल पर जाने के लिए सोमवार को रास्ता बनाने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी से एक खेत से मिट्टी उठवाई जा रही थी। इसका नांगल के किसानों ने विरोध किया। उन्होंने कहा एक ही खेत से मिट्टी उठाने से खेत में गड्ढे हो जाएंगे। पुलिस ने फिलहाल काम बंद करा दिया है।
कंडेरा और नांगल गांव के बीच 2018-19 में नाबार्ड योजना के अंतर्गत 661.18 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा तैयार इस पुल की लंबाई 70.88 मीटर है। पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को एक खेत से मार्ग पर मिट्टी डाल रहे जेसीबी चालक को नांगल के किसानों ने रोक दिया। किसानों का कहना था कि जिस खेत से मिट्टी उठाई जा रही है, उसका तल दूसरे खेतों से दस फुट गहरा है। मिट्टी उठने के बाद खेत सड़क से 20 फुट नीचे चला जाएगा और बरसात में आसपास के खेतों से मिट्टी का कटान हो जाएगा। किसानों ने कहा एक ही खेत से मिट्टी नहीं उठाने दी जाएगी। चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में मिट्टी का समतलीकरण बिगाड़ा गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने जेसीबी और पोकलेन चालक से मिट्टी उठाने का अनुमति पत्र मांगे जाने पर वह कुछ नहीं दिखा । पुलिस ने फिलहाल कार्य को रोक दिया। हंगामा करने वालों में राम कुमार, सतबीर, शिव कुमार, विनोद, बिल्ला प्रधान, गौरव, सनोज, राहुल, जगदीश, कृष्णपाल, श्रीपाल, विनोद आदि रहे।