फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' strike will continue regarding MSP

एमएसपी को लेकर जारी रहेगा किसानों का धरना

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike will continue regarding MSP
दोघट (बागपत)। राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कहा कि एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी रहेगा। 26 नवंबर को गाजीपुर बॉडर पर चल रहे किसानों के धरने का एक वर्ष पूरा होने पर सालगिरह मनाई जाएगी। यहां से बड़ी संख्या में किसान वहां जाएंगे। इस पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान को गन्ने का बकाया का भुगतान नहीं कराया जा रहा है और न ही वाजिब दाम दिलवाया जा रहा है। सरकार ने चुनाव में किए गए वादे पूरे नहीं किए है। बिजली, पानी, खाद, उर्वरक, तेल, व गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से किसान व आम जनमा को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने में मौजिजाबाद नांगल के किसान गलतान सिंह की मौत हो गई थी। एक दिसंबर को किसान की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, देवी सिंह, प्रधान बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजपाल शास्त्री, उपेंद्र, अब्बास, रामपाल, संजू, यशपाल, जाबिर अली, जसबीर, इकबाल, सलीम, चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed