फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' strike in Yamuna Khadar continues for second day

यमुना खादर में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sun, 12 Dec 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike in Yamuna Khadar continues for second day
रालोद नेता अहमद हमीद ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव सांकरौद के यमुना खादर में निजी मार्ग से रेत लदे वाहन न गुजरने देने के लिए किसानों का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने रेत ठेकेदार और तहसील के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। रालोद नेता अहमद हमीद ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।
गांव सांकरौद के यमुना खादर में शनिवार को किसानों ने रेत खनन ठेकेदार पर उनके निजी रास्ते पर रेत से लदे वाहन निकालने के लिए रास्ता बनवाने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था। कहना था कि यमुना खादर में उनकी कृषि भूमि है। खेतों में गन्ने की फसल बो रखी है। गन्ने की ढुलाई के लिए उन्होंने अपनी कृषि भूमि में निजी रास्ता बनाया हुआ है। रेत खनन ठेकेदार उस रास्ते को सरकारी चकरोड का रास्ता बताकर उससे रेत लदे वाहन निकालना चाहता है। कई प्रशासनिक अधिकारियों से भी उसने सांठगांठ की हुई है। मगर, किसान अपने निजी रास्ते से किसी भी कीमत पर रेत लदे वाहन नहीं गुजरने देंगे। दोपहर को रालोद नेता अहमद हमीद भी धरना स्थल पहुंचे और अपना समर्थन दिया। कहा कि किसान अपनी वाजिब मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। तहसील और जनपद के अधिकारियों को उनसे वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल धामा, देवेंद्र धामा, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, प्रवीण धामा, रविंद्र कुमार, अजेंद्र धामा, अनिल कुमार, प्रमोद, धर्मेंद्र, बबलू, संजीव, शुभम, राममेहर आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed