फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers strike continues on the thirty third day on the Delhi-Saharanpur highway in baghpat

कृषि कानून को वापस कराकर ही दम लेंगे किसान, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 33वें दिन भी धरना जारी  

Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
सार

  • कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 33वें दिन भी रहा जारी किसानों का धरना 

विज्ञापन
Farmers strike continues on the thirty third day on the Delhi-Saharanpur highway in baghpat
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहा किसानों का धरना 33वें दिन भी जारी रहा। वक्ताआें ने कहा कि किसान अब सरकार के आगे झुकने वाले नहीं हैं। कृषि कानून को वापस कराकर ही किसान दम लेंगे।
विज्ञापन


धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को हुई जनसभा की अध्यक्षता रणधीर सिंह राणा ढिकाना और संचालन कुलदीप गुराना ने किया। थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि अब किसान सरकार के आगे झुकने वाले नहीं है। या तो सरकार इस बिल को वापस ले ले, अन्यथा देशभर का किसान गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर:  खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि किसान अपने हक के लिए जागरूक है। कृषि कानून को वापस कराकर ही दम लेगा। इसके अलावा चौबासी खाप चौधरी सुभाष, थांबेदार यशपाल सिंह, ओमवीर सिंह हिलवाड़ी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह आर्य व सुमेर सिंह आर्य ने भी विचार रखे। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में गणतंत्र दिवस की परेड में पहुंचने का आह्वान किया। 

इस दौरान सभासद आशुतोष तोमर, विपिन ढ़िकाना, विकास मलिक एडवोकेट, सागर तोमर एडवोकेट, सत्यवीर सिंह राठी, सुरेश मलिक, सुबोध राणा, मास्टर सुरेश राणा, संजीव मान, डॉ. साहब सिंह फतेहपुर पुट्ठी, राजगुरु, मास्टर वीरेंद्र सिंह, संजू तोमर, बबली तोमर मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed