फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers started a gradual fast for compensation

मुआवजे के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers started a gradual fast for compensation
टीकरी में धरने पर बैठे किसान - फोटो : BAGHPAT
मुआवजे के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
विज्ञापन

बागपत, दोघट। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर शनिवार को गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती व टीकरी के किसानों ने टीकरी चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू किया। किसानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

किसानों का कहना था कि इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में एनएचएआई व प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। अधिकारियों से भूमि मुआवजा, खड़ी फसल का मुआवजा, रकबा दुरुस्तीकरण, एनएचएआई द्वारा कराई गई पैमाइश आदि समस्याओं को लेकर 15 माह से अधिकारियों की चक्कर लगा रहे है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र राठी, नरेंद्र पंवार, सौरभ राठी, कुशेंद्र राठी, विरेंद्र, राहुल शर्मा, लक्ष्मण, आजाद, ओमप्रकाश, संजीव राठी, हरेंद्र, डिंपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed