फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers should adopt organic farming instead of chemical fertilizers

रासायनिक उर्वरकों को छोड़ जैविक खेती अपनाएं किसान

Wed, 02 Nov 2022 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt organic farming instead of chemical fertilizers
जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान में कृषि मेले में वैज्ञानिकों से फ़सल की जानकारी लेते डीएम - फोटो : BARAUT
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय के मैदान में बुधवार को किसान मेले का आयोजन किया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सांसद सत्यपाल सिंह ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों को छोड़ जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, डीएम राजकमल यादव ने संयुक्त से किया। इस दौरान सांसद, डीएम ने मेले में लगी लगभग 40 से अधिक स्टॉल का जायजा लिया और स्टॉल पर दी गईं जानकारियों, सुविधाओं को बारीकी से समझा और सराहना की।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने का जो संकल्प लिया हुआ है। कृषि वैज्ञानिक अरविंद चौधरी ने कहा कि रासायनिक खाद का उपयोग करने से जमीन बंजर हो रही है। रासायनिक कीटनाशक के उपयोग से बचना है। जैविक खाद, जैविक तरीके से जैसे गोमूत्र, लहसुन, नीम के पत्ती के काढ़ा बनाकर बीज उपचारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एएस पंवार ने प्राकृतिक खेती में खेत की जुताई नहीं करते, बल्कि केंचुए की मदद लेते है। हम भी स्वस्थ रहेंगे। डॉ. बीएस तोमर ने गेहूं की कम लागत में अधिक उत्पादन की विधि बताई। उन्होंने गेहूं पीला रतुआ, माहू कीट की पहचान व उसके उपचार की जानकारी दी।
डॉ. यूएस तेवतिया, फसल क्रांति के डायरेक्टर राजवीर सिंह ने फसलों की बुवाई से पहले बीज शोधन एवं भूमि शोधन ट्राइकोडरमा व बेबिरिया बैसियाना से करने का सुझाव दिया। शाशिकांत भेंडे, डॉ. गजे सिंह ने कहा कि फसल चक्र, मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने का आह्वान किया।

किसान मेले के दौरान रागिनी का भी आयोजन किया था। मौके पर देशपाल चौधरी सुरेंद्र तोमर, डॉ. विवेक धामा, प्राचार्य डॉ. जय कुमार सरोहा, ऋतिक कुमार, डॉ. महक सिंह, राजवीर सिंह, ललित चौधरी, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, विक्रम राणा मौजूद रहे।

कृषि मेले में लगे कृषि यंत्रों को देखते बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव

कृषि मेले में लगे कृषि यंत्रों को देखते बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव- फोटो : BARAUT

जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित कृषि मेले में मोजूद लोग

जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित कृषि मेले में मोजूद लोग- फोटो : BARAUT

कृषि वैज्ञानिकों  मेले में 17 फुट लंबा गन्ना लेकर पहुंचे कासिमपुर खेड़ी के किसान।

कृषि वैज्ञानिकों मेले में 17 फुट लंबा गन्ना लेकर पहुंचे कासिमपुर खेड़ी के किसान।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed