{"_id":"61ba279307c8ed5a7b689c21","slug":"farmers-returned-dancing-and-singing-from-gojipur-border-baraut-news-mrt5692083123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉजीपुर बॉर्डर से नाचते-गाते लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉजीपुर बॉर्डर से नाचते-गाते लौटे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में जगह-जगह किया गया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गॉजीपुर बॉर्डर से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों में सवार होकर नाचते-गाते हुए अपने घर पहुंचे। इन किसानों का जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। देशखाप चौधरी के आवास पर तिलक और आरती उतार कर किसानों का स्वागत किया गया। जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए गए।
किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने कहा कि किसानों की एकजुटता के कारण ही कृषि कानूनों की वापसी हो सकी है। हमें आगे भी इसी तरह एकजुट रहना है। आगे एमएसपी पर भी जो निर्णय किसान मोर्चा लेगा, उस पर कार्य किया जाएगा। राष्ट्र वंदना चौक पर युवा जिलाध्यक्ष भाकियू हिम्मत सिंह के नेतृत्व में आंदोलन से लौटे किसानों में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान, सोराज सिंह इदरीशपुर, कालूराम शबगा, रामनारायण शबगा, हरेंद्र, संजीव चौधरी बड़ौत, विजयपाल शबगा, पिंटू, भूरा बुदपुर, गौरव बड़ौत, हिम्मत सिंह टटीरी का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी इन किसानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरुण तोमर उर्फ बॉबी, हैप्पी पंवार, सचिन जैन, गौरव बड़ौत, राजेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह शामिल रहे।