फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protested in Tehsil

किसानों ने तहसील नें प्रदर्शन कर दिया धरना

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested in Tehsil
बड़ौत। चीनी मिलों के सट्टा कलेंडर गलत जारी करने के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया और चेतावनी दी यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान तहसील मुख्यालयों सहित चीनी मिल गेट पर धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में सोमवार को तहसील क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर, फतेहपुर पुट्ठी, हिलवाड़ी, बड़ावद आदि गांवों के किसान तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने यहाँ पर किनौनी गन्ना सोसायटी के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा 80 प्रतिशत किसानों के सट्टा कलेंडर गलत जारी किए हैं। इस कलेंडर में किसानों के कृषक कोड को शून्य प्रदर्शित किया है। आरोप लगाया कि किसानों ने इसकी शिकायत दर्जनों बार सोसायटी के अधिकारियों से भी लिखित में की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने कहा मिलें शुरू हो चुकी हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद मेें किसानों ने सीडीओ रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। धरने में दीपक राणा, विनोद, जितेंद्र राणा, सुभाष प्रधान, ब्रजमोहन शास्त्री, जल सिंह, वीरेंद्र राणा, धर्मवीर, लोकेंद्र, हर्षित, सुमित, प्रमोद, राज कुमार, अशोक, योगेंद्र, वीरपाल, रविंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed