फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protested by putting posters around their neck

किसानों ने गले में पोस्टर डालकर किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 17 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by putting posters around their neck
बड़ौत में हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में प्रतिया दिखाकर विरोध प्रदर्शन करते ? - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने ‘कृषि कानून वापस लो’, ‘गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करों’ आदि स्लोगन लिखे पोस्टर गले में डालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों से गणतंत्र दिवस की परेड में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को धरनास्थल पर सत्यवीर सिंह सरूरपुर की अध्यक्षता और विकास बाछौड़ व विकास मलिक एडवोकेट के संयुक्त संचालन मेें जनसभा शुरू हुई। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। जब तक किसान संगठित रहेगा, उसकी ताकत बनी रहेगी। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके अलावा पंचायत को थांबेदार ब्रजपाल, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य व सुुमेर सिंह आर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान किसानों ने बिजली बिल माफ करो, अडानी-अंबानी का कानून वापस लो, किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करो, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जय जवान-जय किसान सहित विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर गले में डालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कपिल पंवार एडवोकेट, रामकुमार चेयरमैन, नरेश छपरौली, वीरेंद्र बदरखा, डॉ. यूनुस चौधरी, जयवीर सिंह एडवोकेट, सभासद आशुतोष तोमर, सागर तोमर एडवोकेट, दरियाव सिंह बड़ौली, बोबी बावली, धर्मेंद्र बदरखा, विक्रम आर्य, विपिन ढ़िकाना, रणधीर ढ़िकाना, संजय चौधरी बिजरौल, यशवंत तोमर, अजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed