फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers of eight villages started protesting at the power house, made JE sit together

आठ गांव के किसानों का बिजलीघर पर धरना शुरू, जेई को साथ बैठाया

Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers of eight villages started protesting at the power house, made JE sit together
बिनौली बिजलीघर पर धरने पर बैठे ग्रामीण व किसान। - फोटो : BARAUT
विद्युत मशीनों में आए दिन फाल्ट होने से कई-कई घंटे आपूर्ति रहती है बाधित
विज्ञापन

सिंचाई के साथ पेयजल की भी किल्लत से हर कोई परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। स्थानीय बिजलीघर में लगी विद्युत मशीनों में आए दिन फाल्ट होने के कारण दिन हो रात कई-कई घंटे आपूर्ति ठप पड़ी रहती है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिंचाई के साथ पेयजल की भी किल्लत हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को आठ गांव के किसानों ने बिजलीघर पर धरना दिया। अवर अभियंता को भी अपने साथ बैठाया। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा।
धरना दे रहे मास्टर प्रहलाद सिंह, प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, संदीप धामा, देवेंद्र धामा, नीतू धामा आदि ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिजलीघर रामभरोसे चल रहा है। बिजलीघर में बिनौली, दादरी, पिचौकरा, शेखपुरा, गल्हैता, चिरचिटा, सिरसलगढ़ फीडरों पर लगी मशीनें खराब पड़ी है। सिर्फ एक मशीन चालू है। इस कारण अघोषित कटौती की जाती है। भीषण गर्मी में किसान न तो फसलों की सिंचाई कर पा रहे है और ना ही अन्य दैनिक कार्य। किसानों ने शीघ्र ही खराब पड़ी मशीनों को न बदले जाने पर बिजलीघर पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। धरने में श्रीपाल धामा, गुलवीर धामा, नूरहसन प्रधान, शिवनारायण दादरी, विनोद तोमर, मनोज धामा, राजू तोमर, रामसेवक, गुलवीर धामा, नरेंद्र धामा, मास्टर अमित धामा, अनुज धामा, यशपाल सिंह, गंगाराम, सुनील धामा, अनिल धामा, ब्रह्मपाल, जयवीर सिंह के अलावा बिनौली, पिचौकरा, दादरी, शेखपुरा, सिरसलगढ़, गल्हैता, दरकावदा, चिरचिटा आदि गांवों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी भी मौके पर पहुंचे और अवर अभियंता समय सिंह से मशीनों की स्थिति की जानकारी हासिल कर ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया दिया गया है। कागजी कार्रवाई हो चुकी है। मशीनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास है। - समय सिंह, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed