फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers of 12 villages need development

12 गांवों के किसानों को विकास की दरकार

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers of 12 villages need development
- ग्रामीणों ने गन्ना आयुक्त से की विकास कराने की मांग
विज्ञापन

दोघट। जिले के 12 गांवों में सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा विकास कार्य नहीं कराया गया है। इन गांवों से प्रतिवर्ष 50 लाख कुंतल गन्ना बुढ़ाना समिति के माध्यम से मिलों को दिया जाता है। क्षेत्रवासियों ने उप गन्ना आयुक्त से विकास कार्य कराए कराने की मांग की है।

भड़ल के सुखबीर सिंह राणा व निरपुड़ा के मांगेराम राणा ने अपर गन्ना आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि बागपत के भड़ल, निरपुड़ा, तवेलागढ़ी, धनौरा-टीकरी, गैडबरा, बोपुरा, गढ़ी कांगरान, आदमपुर, दाहा, चित्तमखेड़ी, इदरीशपुर, फौलादनगर सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में आते हैं। जनपद अलग होने के कारण इन गांवों को जिला योजना से होने वाले विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन 12 गांवों के किसानों लगभग 50 लाख कुंतल गन्ने की सप्लाई हर वर्ष समिति के माध्यम से होती है। गन्ना सहकारी समिति बुढ़ाना के सचिव बृजेश राय का कहना है कि जनपद के जो 12 गांव समिति के पास हैं। उनके विकास शुल्क के नाम पर काटी गई धनराशि समिति में जमा है। समिति की ओर से किसानों को खाद, बीज और कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। शासन अगर बागपत के 12 गांवों का पैसा मुजफ्फरनगर को आवंटित कर दे तो इन गांवों में विकास कार्य करा दिए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed