फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Movement: Rakesh Tikait BKU said the movement will run for long, farmers will win

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा लंबा चलेगा आंदोलन, किसानों की होगी जीत

Sat, 27 Feb 2021 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: Rakesh Tikait BKU  said the movement will run for long, farmers will win
naresh tikait,bku - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए किसान मजदूरों ने ही 90 साल तक लड़ाई लड़ी थी। बागपत क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के किसान कृषि कानूनों से आजादी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ये लड़ाई लंबी होगी लेकिन जीत किसानों को ही मिलेगी।

विज्ञापन


बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप ने ताकत झोंक दी है। आज सुबह हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर बाद महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खुशखबर: सरकारी कामकाज में शामिल होंगे निजी बैंक, चालान-पेंशन भुगतान सहित इन कार्याें में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में आयोजित बैठक में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजा सलक्षणपाल तोमर किसानों का अभिमान है। उनकी स्मृति में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे यज्ञ आयोजित किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल  होने पहुंचे हैं।


इस महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। किसान जब तक आंदोनल करते रहेंगे जब तक कि सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बनाती और किसानों की मांगों को नहीं मानती। यह किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई है। किसान और मजदूरों के आंदोलन ने ही देश को आजाद कराने को 90 वर्षों तक लड़ाई लड़ी थी। 

यज्ञ के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर खाप चौधरियों, थांबेदारों और किसानों की महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामिल होंगे। संचालन मास्टर महेंद्र सिह बामनौली ने किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed