भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा लंबा चलेगा आंदोलन, किसानों की होगी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए किसान मजदूरों ने ही 90 साल तक लड़ाई लड़ी थी। बागपत क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के किसान कृषि कानूनों से आजादी के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ये लड़ाई लंबी होगी लेकिन जीत किसानों को ही मिलेगी।
बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप ने ताकत झोंक दी है। आज सुबह हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर बाद महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें : खुशखबर: सरकारी कामकाज में शामिल होंगे निजी बैंक, चालान-पेंशन भुगतान सहित इन कार्याें में मिलेगी सुविधा
बड़ौत में आयोजित बैठक में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजा सलक्षणपाल तोमर किसानों का अभिमान है। उनकी स्मृति में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे यज्ञ आयोजित किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होने पहुंचे हैं।
इस महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। किसान जब तक आंदोनल करते रहेंगे जब तक कि सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बनाती और किसानों की मांगों को नहीं मानती। यह किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई है। किसान और मजदूरों के आंदोलन ने ही देश को आजाद कराने को 90 वर्षों तक लड़ाई लड़ी थी।
यज्ञ के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर खाप चौधरियों, थांबेदारों और किसानों की महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामिल होंगे। संचालन मास्टर महेंद्र सिह बामनौली ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/