फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Movement: Farmers will stop trains today on the call of the Front in Baghpat

बागपत: मोर्चे के आह्वान पर आज रेल रोकेंगे किसान, थांबेदारों के आवास पर बैठक में हुआ निर्णय

Thu, 18 Feb 2021 02:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: Farmers will stop trains today on the call of the Front in Baghpat
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कृषि कानूनों के विरोध और संयुक्त किसान मोर्चा सिंघु बॉर्डर के आह्वान पर बुधवार को कोताना रोड़ पर थांबेदार पटटी मेहर के आवास पर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मत्ति से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन तेज करने के लिए सर्वसम्मत्ति से किसान यूनियन के बैनर तले रेल रोकने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुमेर सिंह आर्य व संचालन विक्रम सिंह आर्य व बलजोर सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से किया। थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि किये जाने से किसान कर्जे में दबता जा रहा है, किसानों से अतिरिक्त ब्याज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अधिवक्ता आत्महत्या मामला: भाजपा विधायक के पक्ष में एडीजी से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, रखी ये बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी भरकम बिजली के बिल को वसूलने के लिए किसानों पर मुकदमें किये जा रहे। गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, गन्ने के समर्थन मूल्य में 3 सालों से एक रुपया भी नहीं बढाया गया है जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

बैठक में सर्वसम्मत्ति से आज यानी गुरुवार को  एक बजे से 4 बजे तक दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर किसानों द्वारा बड़ौत रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर रेल रोके जाने व इन सभी गम्भीर मुद्दों को लेकर किसान यूनियन के बैनर तले आगामी एक मॉर्च से तहसील बडौत में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed