फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers met mill officials, demanded payment of dues

मिल अधिकारियों से मिले किसान, मांगा बकाया भुगतान

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers met mill officials, demanded payment of dues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर रविवार को रालोद के छपरौली विधायक और बुढ़ाना विधायक के साथ चौगामा क्षेत्र के किसान भैंसाना गन्ना मिल अधिकारियों से मिले। उन्होंने बकाए का जल्द भुगतान कराने की मांग की। मिल अधिकारियों ने पांच जनवरी तक का भुगतान 30 जून तक कराने का आश्वासन दिया।

रविवार को छपरौली विधायक अजय कुमार और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने भैंसाना मिल के यूनिट हैड जंगबहादुर तोमर, गन्ना महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह को बताया कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान बिजली के बिल भी जमा नहीं कर पा रहे है, जिससे उनके कनेक्शन काटे जा रहे है। बीपी जंगबहादुर तोमर ने पांच जनवरी तक का 54 करोड़ भुगतान 30 जून तक हर हाल में कराने का आश्वासन दिया। कहा कि शेष भुगतान रोस्टर वार करा दिया जाएगा। इस दौरान राजीव प्रधान, गुल्लू प्रधान, मास्टर सुरेश राणा, विनोद राणा, देवपाल राणा, संजय छिल्लर, देवेंद्र धनौरा, बिल्लू, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed