फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmers mahapanchayat in baghpat today, jayant chaudhary rakesh tikait will join

कृषि कानूनों पर उफान: आज बड़ौत में महापंचायत में गरजे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ दिखा आक्रोश

Sun, 31 Jan 2021 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jan 2021 01:22 PM IST
सार

पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप का महापंचायत को समर्थन
- रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पंचायत में करेंगे शिरकत 

विज्ञापन
farmers mahapanchayat in baghpat today, jayant chaudhary rakesh tikait will join
महापंचायत में पहुंचे किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के धरने पर रात के समय किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत तहसील में महापंचायत की गई। वहीं महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सुबह से ही पंचायत स्थल पर किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को भी शामिल होना था लेकिन किसी कारणवश वह शामिल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों का विरोध, बड़ौत में  किसानों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर के घटनाक्रम के बाद बड़ौत तहसील की पंचायत में किसान जमा हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस होंगे। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।  पंचायत में देशखाप के  चौधरी सुरेंद्र सिंह पहुंचे हैं।
विज्ञापन


देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप ने भी महापंचायत को समर्थन दिया है। वहीं महापंचायत के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने के कारण महापंचायत बुलाई गई है। थांबेदार बृजपाल सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस से हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लड़ाई किसानों के हकों की है। 


महापंचायत से अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस
बड़ौत तहसील में महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। व्यवस्था के लिए नगर के दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, दिल्ली-सहारननपुर हाईवे पर पूर्व में चल रहे धरना स्थल, बावली चुंगी, कोताना रोड आदि जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

इसके अलावा कोतवाली में भी अतिरिक्त में पुलिस बल बुलाया गया । सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस लगातार किसानों से बात कर रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed