फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers have big announcement in Panchayat that will not allow Electricity Corporation team to enter village

पंचायत में बड़ा एलान: विद्युत निगम की टीम गांव में घुसी तो बना लेंगे बंधक, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

Mon, 26 Sep 2022 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

किसानों ने पंचायत में बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम की टीम गांव में घुसी तो बंधक बना लेंगे। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Farmers have big announcement in Panchayat that will not allow Electricity Corporation team to enter village
बागपत में किसानों की पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में तहसील में सोमवार को गन्ने का बकाया भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें सहित कई मांगों को लेकर पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि जब तक मलकपुर चीनी मिल किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं देती, तब तक कोई विद्युत निगम की टीम गांव में घुसी तो उसको बंधक बना लिया जाएगा। किसानों ने एक अक्तूबर को फिर से पंचायत रखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


तहसील में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई पंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। आगामी सत्र शुरू करने की तैयारी मिलों में की जा रही हैं, लेकिन पिछला भुगतान नहीं किया। आवारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जनपद के सभी रजबहे गंदगी से अटे पड़े हैं, जिस कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। 
विज्ञापन


हिंडन नदी का पानी दूषित हो चुका है, जिसके कारण उसके आसपास के गांवों में बीमारी फैल रही है। कहा कि आगामी सत्र में गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल किया जाए। बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण किया जाए। नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए जाए। मलकपुर मिल पर गन्ना किसानों का 400 करोड़ रुपये बकाया है। उधर, विद्युत निगम के कर्मचारी आए दिन गांव में छापा मारकर किसानों को आरसी दे जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत में एलान कर दिया कि बिजली कर्मचारी गांव में उनके कनेक्शन काटने पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लो। किसानों के तेवर देखकर एसडीएम सुभाष सिंह, डीसीओ व एसई किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident:  दिल्ली-दून हाईवे पर रोडवेज बस से टकराते ही उड़े वैगनआर के परखच्चे, चार की मौत

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। काफी देकर तक दोनों पक्षों में वार्ता चली, लेकिन अधिकारी किसी भी तरह किसानों को संतुष्ट नहीं कर सके, जिसके चलते किसानों ने धरने का एलान कर दिया। कहा कि मांग पूरी होने तक तहसील में धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान

अध्यक्षता विराज तोमर हिलवाड़ी ने और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, जिलाध्यक्ष कालूराम ने किया। पंचायत में इसरार हुसैन, अमित सदुल्लापुर, अरशद, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र किरठल, तरुण मुखिया, दिलशाद प्रधान, अनुज राजपूत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed