फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers have again seen leopard in Baghpat, accused forest department employee of demanding convenience fee

UP: बागपत में फिर दिखा तेंदुआ, किसानों ने तेंदुए-शावक का बनाया वीडियो, वन विभाग के कर्मचारी पर लगाया ये आरोप

Sat, 09 Sep 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में किसानों को फिर से तेंदुआ और उसका शावक दिखाई दिया है। किसानों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया। वहीं, किसानों ने वन विभाग के कर्मचारी पर यह गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Farmers have again seen leopard in Baghpat, accused forest department employee of demanding convenience fee
बागपत में तेंदुए की तलाश करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के सूजती गांव के जंगल में तेंदुआ और एक शावक दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। किसानों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद किसानों ने वन विभाग को सूचना दे दी। आरोप है कि सूचना पर मात्र एक वन रक्षक पहुंचा और किसानों से जानकारी लेकर वापस लौट गया। किसानों ने खुद कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की। किसानों ने वन रक्षक पर पूरी टीम बुलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


सूजती गांव के जंगल में किसान ओमबीर पुत्र भोपाल, सुधन पुत्र ओमबीर, मोहित राठी, धर्मपाल पुत्र जिले सिंह को अपने खेत के पास चकरोड पर तेंदुआ व उसके साथ एक शावक दिखाई दिया। किसानों ने उनका वीडियो बना लिया। किसानों ने इसकी सूचना रेंजर बड़ौत को दी।

विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि सूचना पर मात्र वन रक्षक संजीव कुमार को मौके पर पहुंचे। किसानों ने वन कर्मी को तेंदुए का वीडियो और पंजों के निशान दिखाए। जिसके बाद वन कर्मी बिना कांबिंग किए वहां से वापस लौट गया। किसानों का यह भी आरोप है कि वन कर्मी ने उनसे पूरी टीम को बुलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने लाठी-डंडे लेकर स्वयं जंगल में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। किसानों बताया कि कई दिन से तेंदुआ एक शावक के साथ घूमता दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

इस संबंध में रेंजर बड़ौत सुनेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा भेजे गए वीडियो में जो जीव दिखाई दे रहा है, वह तेंदुआ नहीं है। प्रथम दृष्टया वह जंगली बिल्ली लग रही है। मौके पर टीम भेज दी गई है। वन कर्मी द्वारा सुविधा शुल्क मांगने की जांच कराई जाएगी। यदि वन कर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed