फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Bloody clash between candidates supporters after polling is held in Saharanpur, seven injured

यूपी : सहारनपुर में मतदान निपटते ही खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थक, सात घायल

Thu, 15 Apr 2021 08:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Apr 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
UP: Bloody clash between candidates supporters after polling is held in Saharanpur, seven injured
clash in saharanpur - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारन में मतदान समाप्ति के बाद पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई। आपसी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थर चले। इस दौरान दोनों और के सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चकवाली में प्रधान पद के प्रत्याशी आमना व इमराना पक्ष के समर्थकों में पुरानी रंजिश को लेकर मतदान समाप्ति के बाद कहासुनी हो गई। बात गाली गलौज से लेकर मारपीट तक जा पहुंची। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों के तकरीबन दो दर्जन समर्थक काफी देर तक आपस में भिड़ते रहे।
विज्ञापन


बताया गया कि मारपीट व पथराव में आमना पक्ष की ओर से अफसर, मोहम्मद खान, असजद, जमशेद व इमराना पक्ष की ओर से जहांगीर, मौसम, मोहनीश घायल हो गए। मौके पर जमा लोगों ने जैसे तैसे दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आए। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed