{"_id":"655df62b822419c403050766","slug":"farmers-defrauded-lakhs-for-measurement-under-consolidation-process-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4159-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चकबंदी प्रक्रिया के तहत पैमाइश कराने पर किसान से लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चकबंदी प्रक्रिया के तहत पैमाइश कराने पर किसान से लाखों ठगे
विज्ञापन
-सिरसली गांव के एक युवक पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
-मांग पूरी न होने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी
फोटो संख्या 6
बड़ौत। बामनौली गांव के एक किसान से चकबंदी पैमाइश कराने के नाम पर सिरसली गांव के एक युवक ने ढाई लाख रुपये ठग लिए, लेकिन इसके बावजूद किसान की जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई। बुधवार को पीड़ित किसान ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
बामनौली गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसकी 100 बीघा जमीन के 38 चक बने हुए हैं। इनके संबंध में चकबंदी विभाग में आपत्ति, अपील व निगरानी आयोजित कराकर चक सही करने की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग में प्राइवेट रूप से काम करने वाले सिरसली गांव के एक युवक ने उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए और कहा कि उसकी जमीन की पैमाइश करा दी जाएगी। अभी तक न तो चक की पैमाइश कराई गई और न ही उक्त युवक ने रुपये वापस लौटाए। आरोप लगाया कि उक्त युवक ने पैसे मांगने पर चकबंदी विभाग के अधिकारियों से मिलकर उसके चक और गलत ढंग से कर दिया। अब किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पीड़ित ने जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू कराने की चेतावनी दी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।