{"_id":"56f98e314f1c1be61ef002af","slug":"farmers-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा तक नहरों में पानी न पहुंचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा तक नहरों में पानी न पहुंचने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत विकास भवन में किसानों की समस्या सुनते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कागजों में तो पानी रजवाहों, नहरों की टेल तक पहुंच रहा है, अधिकारी दावा भी कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में नहर ही बीच से गायब है, तो टेल तक पानी हवा में उड़कर पहुंच रहा है, या फिर धरती में सुरंग बनाकर पानी भेजा जा रहा है। यह आरोप खेकड़ा क्षेत्र के किसानों ने अधिकारियों के दावों की पोल खोलते हुए लगाए।
कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने नहरों में पानी नहीं पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। प्रभारी जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में किसानों ने टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया नहरों और रजवाहों के अंतिम छोर तक पानी पहुंच रहा है, उन्होंने खुद चेक किया है, लेकिन जब किसानों ने कहा बीच से नहर ही गायब है, नहर समतल हो चुकी है, कही जगह तालाब में जाकर ठहर गई तो और पानी दिखाने पर एक लाख रुपये का इनाम बताया तो अधिकारियों की बोलती बंद हो गई।
प्रभारी डीएम ने मामले की जांच के आदेश एसडीएम को दिए। इसके बाद गन्ना भुगतान और ऊर्जा निगम द्वारा ट्रांसफार्मर न बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। निरोजपुर के किसान ने दलाल द्वारा पैसे लेकर ट्रांसफार्मर के कागज बनाने का आरोप लगाया। चमरावल का बिजलीघर चालू न करने का आरोप लगाया। नलकूप का कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। किसानों ने खूब हंगामा किया। पिछली बैठक में प्राप्त 54 प्रार्थना पत्रों में 29 का निस्तारण संबंधित विभागों ने किया। एडीएम ने निस्तारण नहीं करने वाले विभागों को 7 दिन का समय दिया।
विज्ञापन
एलडीएम को निर्देश दिए भूमि विकास बैंक अथवा अन्य किसी बैंक से नो ड्यूज प्राप्त करने के बदले कोई फीस नहीं ली जाएगी। अधिशासी अभियंताओं को ओटीएस की तिथि बढ़ाने के बारे में पत्र लिखने के लिए कहा। महिला थाना चौराहा के सौंदर्यीकरण के संबंध में अधिशासी अभियंता आरईएस को निर्देशित किया। इसमें सीडीओ जेपी रस्तोगी, सीएमओ आरके मिश्र, डीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, यशवर्धन श्रीवास्तव, आदित्य कुमार रहे।
13 स्थानों पर खुलेंगे गेहूं क्रय केंद्र
बागपत ः एडीएम ने कहा गेहूं खरीद की समस्त तैयारियां मार्केटिंग विभाग ने तैयार कर ली। जनपद में 9 स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र पीसीएफ, एक केंद्र एग्रो और तीन मार्केटिंग विभाग संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा 3 अन्य गेहूं क्रय केंद्र और खोले जाने पर विचार किया जा रहा है।