फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers chased hunters who were hunting seh

Baghpat News: सेह का शिकार कर रहे थे शिकारियों को किसानों ने दौड़ाया

Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers chased hunters who were hunting seh
बागपत, बड़ौत। वन विभाग के अफसरों की ढीली कार्यशैली के चलते बिनौली व बरनावा क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को शिकारियों ने रंछाड़ गांव के जंगल में सेह का शिकार करने का प्रयास किया। भनक लगने पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से शिकारी जंगल में घूम रहे हैं। जिस समय किसान खेतों में गन्ने छीलने का काम करता है, उस समय शिकारी नहीं आते, लेकिन जैसे ही किसान खेतों से काम करके घर लौटना शुरू हो जाते हैं तो शिकारी क्षेत्र के जंगलों में सेह समेत अन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। बुधवार को भी शिकारियों ने एक सेह को घेर लिया और उसका शिकार करने लगे, तभी वहां से गुजरने वाले रोहताश, रविन्द्र, प्रमोद, धर्मवीर, आजाद आदि ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

वहां पर काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। जिसके बाद शिकारी सेह को छोड़कर वहां से फरार हो गए। किसानों ने उन्हेें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे किसानों को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वन विभाग के कर्मी गश्त करने की बजाय कार्यालयों पर बैठे रहतेे हैं, इसी का फायदा उठाकर शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे है। कुछ साल पहले शिकारियों ने बिजरौल गांव के जंगल में वन्य जीवों का शिकार किया था। उन्होंने गश्त बढ़ाकर शिकारियों को पकड़ने की मांग की।

वर्जन- अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी इस संबंध में वन कर्मियों को निर्देशित किया जाएगा- वंदना फोगाट, डीएफओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed