फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers caught Ghatauli in Gandhi and Sarurpur Kalan

गाधी और सरूरपुर कलां में किसानों ने पकड़ी घटतौली

Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught Ghatauli in Gandhi and Sarurpur Kalan
बागपत। सरूरपुर कलां और गाधी गांव में बागपत शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बना लिया। एक से डेढ़ क्विंटल की घटतौली करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत मिल के अधिकारियों से की।
विज्ञापन

गाधी गांव में बागपत शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को कई किसान गन्ना लेकर पहुंचे। किसान कृष्ण दीक्षित ने बताया कि तौल केंद्र पर गन्ना तुलवाया गया और उसके बाद धर्म कांटे पर। इसमें डेढ़ क्विंटल का अंतर मिला। इसके बाद केंद्र पर पहुंचे किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बना लिया। जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ा तो मिल से गन्ना अधिकारी अनिल कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गंगाचरण शर्मा, ब्रजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मलूक चंद शर्मा, राजकुमार चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सरूरपुर कलां गांव में भी किसानों ने घटतौली को लेकर हंगामा करते हुए तौल लिपिक को बंधक बनाया। यहां पर एक से सवा क्विंटल की घटतौली की जा रही थी। इसकी सूचना सीसीओ को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तौल केंद्र बी पर तौल नहीं होने पर भी रोष प्रकट किया। चेतावनी दी घटतौली बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सुभाष नैन, महिपाल, कोमिल, जयप्रकाश, देशपाल, ओमप्रकाश, हरबीर, जगपाल, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed