{"_id":"6272d174c5cc9d35785a3bf2","slug":"farmers-blocked-the-delhi-saharanpur-highway-baraut-news-mrt5872421154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल कार्य ठप, किसानों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल कार्य ठप, किसानों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित टयौढी व बडौली के गन्ना क्रय केंद्र पर पुलिस के साथ नोकझोंक करते किसा?
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। तीन दिन से तौल बंद रहने से आक्रोशित गन्ना किसानों ने बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली व ट्यौढ़ी गांव के बीच गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली आडे़-तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया तथा जमकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों से किसानों की तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित किसानों ने लिपिक पर तौल शुरू करने के बदले पांच फीसदी गन्ना मांगने का आरोप लगाया। जानकारी पाकर तहसीलदार, सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
किसानों ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल के बड़ौली व ट्योढ़ी गांव के बीच गन्ना क्रय केंद्र ए व बी स्थित हैं। तीन दिन से दोनों केंद्र पर गन्ना तौल बंद थी। गन्ना क्रय केंद्र ए बुधवार को चालू हो गया, लेकिन बी पर ठप रहा। इस दौरान बी केन्द्र से संबंधित किसान गन्ना लेकर पहुंचे तो वहां पर तौल लिपिक नहीं मिला। इसके बाद किसान ए क्रय केंद्र के तौल लिपिक के पास पहुंचे तथा तौल शुरू कराने की मांग की। आरोप है कि लिपिक ने तौल शुरू करने के बदले पांच फीसदी गन्ने की मांग की। इस पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली व गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी को हाईवे पर आड़ी-तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची तथा जाम खुलवाने पर किसानों से नोकझोंक हो गई।
इस दौरान जाम मेेें फंसे वाहनों में बैठी सवारियों ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। इस पर तहसीलदार हर्ष चावला, सीओ युवराज व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया। वहीं, किसान तौल शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार ने मलकपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक मुकेश मलिक से बातचीत कर तौल शुरू कराई। इस पर किसानों ने यातायात सामान्य कराया। हंगामा करने वालों में सुखवीर, इलम सिंह, अशोक, प्रताप, सुनील, प्रमोद, इकबाल, धर्मेंद्र, सुभाष, धर्मपाल, आजाद, नीटू, पंकज, सुधीर, संजीव आदि शामिल रहे। उधर, गन्ना महाप्रबंधक मुकेश मलिक का कहना है कि इस संबंध में तौल लिपिक से जवाब मांगा जाएगा।