{"_id":"5a2eddc14f1c1b9e678c1070","slug":"farmers-arrive-collectrate-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बकाया भुगतान को लेकर एडीएम को ज्ञापन देने जाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान का मामला किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मलकपुर शुगर मिल क्षेत्र के किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा कर पिछले सत्र का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
किसानों ने कहा वह भुखमरी की कगार पर है, लेकिन सरकार उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने कहा करीब 27 हजार किसान बकाया भुगतान नहीं होने से परेशान हैं। सोमवार को किसान नेता राजेंद्र सिंह पूनिया और किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे।
एडीएम (न्यायिक) विधान जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने कहा सत्र 2016-17 का गन्ने का भुगतान अब तक नहीं हुआ। परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने कहा 27 हजार किसानों को उनका सभी बकाया भुगतान दिलाया जाए, ताकि जरूरत के कार्यों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मुनेश बरवाला ने कहा जल्द भुगतान नहीं हुआ इसके विरोध में किसान सड़कों पर उतरेंगे। इसमें जगमेहर सिंह, जितेंद्र, सुधीर, नरेंद्र, धर्मेंद्र कुमार, नितिन तोमर, विकास, मुकेश, उपेंद्र प्रधान, राजेंद्र, रणवीर सिंह, बृजपाल सिंह, जयवीर सिंह, सुदीप सिंह, आजाद सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामधन आदि रहे।
उधर, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सांकल पुट्ठी और हिसावदा में शासन से तौल केंद्र स्वीकृत होने के बाद तौल नहीं की जा रही है। किसान परेशान हैं।
अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने एडीएम से दोनों केंद्रों का चालू कराने की मांग की । इसके अलावा केंद्रों पर चल रही घटतौली पर भी रोक लगाई की मांग उठाई।
इसमें जिला अध्यक्ष राकेश पूनिया, पूर्व डायरेक्टर विजयपाल, ओमवीर, इकबाल सिंह, संजीव कुमार पूनिया, अमित कुमार भीम सैन आदि रहे। किसानों ने डीसीआे सुशील कुमार से भी मुलाकात कर तौल केंद्र शुरू कराने की मांग रखी।