फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers angry over putting away the purchasing center of Bhainsana sugar mill

भैंसाना चीनी मिल का क्रय केंद्र दूर लगाने पर किसान नाराज

Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over putting away the purchasing center of Bhainsana sugar mill
बुढ़ाना गन्ना समिति के सचिव ने किसानों की नाराजगी को देखते हुए गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पंचम को दाहा-भडल गांव की सीमा पर लगा दिया गया है। इससे जुड़े किसानों के खेत यहां से छह किलोमीटर दूर है। इस तरह ज्यादा दूरी पर केंद्र लगाए जाने से किसान नाराज है। केंद्र के भौगोलिक सर्वे को लेकर गन्ना समिति बुढ़ाना के सचिव बृजेश राय किसानों के मध्य पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या को सुना।

दाहा गांव में भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र पंचम के भौगोलिक विवाद के चलते किसानों के आग्रह पर बुढ़ाना गन्ना समिति सचिव बृजेश राय ने गांव में पहुंचकर शिकायतों को सुना। किसानों ने बताया कि गन्ना केंद्र के अधिकतर किसान कान्हड़ व चित्तम खेड़ी गांव की सीमा पर खेती करते है। जबकि गन्ना केंद्र भड़ल सीमा पर लगा दिया गया है। यहां से किसानों को लगभग छह किलोमीटर की दूरी होने के कारण परेशानी झेलनी होगी। किसानों की समस्या को देखते हुए गन्ना समिति सचिव ने किसानों से आधार कार्ड सहित प्रार्थना पत्र मांगे है। इस दौरान चौगामा किसान क्लब दाहा के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, तेजपाल राणा, रामधन राणा, मलखान राणा, ओमपाल मुखिया, सतेंद्र, रविंद्र राणा, जयकुमार राणा, महक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed