फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers and administration face to face on foot march

पदयात्रा पर किसान और प्रशासन आमने-सामने

Thu, 13 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers and administration face to face on foot march
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन की 14 फरवरी को छपरौली से बड़ौत तहसील तक पदयात्रा प्रस्तावित है। मगर, इसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसका कारण धारा 144 लागू होना बताया जा रहा है। उधर, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने भी चेतावनी दे दी है कि अनुमति मिले या ना मिले, पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बिजली की बढ़ती दरों, पिछले गन्ना सत्र का पूरा भुगतान न होने, बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर एक वर्ष से एक भी दिन अधिक होने पर 12.5 प्रतिशत ब्याज वसूलने, विद्युत निगम द्वारा देरी से बिजली बिल जमा करने पर 24 प्रतिशत ब्याज वसूलने सहित कई मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे है। मगर, अभी तक इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इसी के चलते 14 फरवरी को छपरौली स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल से तहसील बड़ौत तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। मगर, प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन अनुमति दे या ना दें, उनकी पदयात्रा निकाली जाएगी। किसान हक के लिए पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं दी जा सकती। अनुमति बिना पदयात्रा निकाले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed