फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers agitated due to non-availability of officers and problems

Baghpat News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने और समस्याओं को लेकर भड़के किसान

Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitated due to non-availability of officers and problems
बागपत। विकास भवन में हुई किसान बैठक में राजस्व समेत कई विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसान भड़क गए। जिस पर किसानों ने बैठक का बहिष्कार का अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। किसानों को समझाकर शांत कराया तो बकाया गन्ना भुगतान, बिजली, सड़क समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पेयजल टंकी लगाने के नाम पर गांवों की सड़के उखाड़कर छोड़ने पर भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

किसान बैठक में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने विकास प्राधिकरण के कर्मियों पर मकान के नक्शे के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया और बार-बार किसान का मकान निर्माण रुकवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर किसानों ने धरना देने की चेतावनी दी। ग्रामीण क्षेत्र में बसों का संचालन कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने मलकपुर मिल समिति में घोटाला किया जाने का भी आरोप लगाया। जिसका अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया। किसान बिजेंद्र ने कहा कि बैंकों में केसीसी बनवाने के लिए चक्कर लगवाए जाते है। किसानों ने कहा कि अवैध खनन के कारण अलीपुर तटबंध टूटा है।
विज्ञापन

भुगतान नहीं दिला सकते तो बिल और बच्चों की फीस जमा करा दो
उपसभापति विरेंद्र राणा ने कहा कि किसान गन्ना भुगतान के लिए भटक रहे हैं और अधिकारी गन्ना भुगतान दिला नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि अगर भुगतान नहीं दिला सकते तो किसानों का बिजली बिल और बच्चों की स्कूल फीस गन्ना पर्ची से जमा करा दो। जिससे किसानों को राहत मिले। इसके अलावा उन्होंने फसल बर्बाद होने पर किसानों का छह महीने का बिजली बिल माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल मालिक को गिरफ्तार करो
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि मलकपुर मिल बकाया गन्ना भुगतान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि मलकपुर मिल मालिक के खिलाफ कई मुकदमे हो चुके है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने मिल मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की।
इधर किसान की मौत, उधर प्रशासन ने उजाड़ी फसल
किसानों ने बताया कि सरूरपुर कलां गांव में किसान सुरेंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद तहसील की टीम ने जंगल में पहुंचकर किसान की खड़ी फसल उजाड़ दी। जबकि मौत होने का मातम मना रहे किसान के परिवार को फसल काटने का समय भी नहीं दिया गया।

बैठक खत्म होने से पांच मिनट पहले पहुंचे बागपत एसडीएम
किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारी कितने सक्रिय है, इसका इसी बात से पता चलता है कि किसान बैठक में बागपत एसडीएम खत्म होने से मात्र पांच मिनट पहले ही पहुंचे। जहां 11 बजे से एक बजे तक किसान बैठक चली और एसडीएम बागपत निकेत वर्मा बैठक में 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचे। उनके पहुंचने के पांच मिनट बाद ही बैठक खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed