फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers advised on protecting sugarcane crops from diseases.

Baghpat News: ईंख की फसल को रोगों से बचाव के लिए किसानों को दी सलाह

Sun, 07 Jun 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers advised on protecting sugarcane crops from diseases.
-खतौली और भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में ईंख की फसल में सड़न रोग फैलना शुरू हो गया है। इस समस्या को देखते हुए खतौली और भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को रोग से बचाव के लिए आवश्यक उपाय और कीटनाशक छिड़काव की सलाह दी है।


शनिवार को खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप राठी, विनेश कुमार और प्रबंधक कपिल कुमार ने दोघट, भड़ल, निरपुड़ा, आदमपुर, इदरीशपुर गांवों के खेतों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई खेतों में सड़न रोग के लक्षण पाए गए। अधिकारियों ने किसानों को कीट और रोग से फसल बचाने की जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि रोगग्रस्त पौधों को तुरंत काटकर खेत से बाहर निकाल दें। किसानों को खेत में लाइट ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप लगाने का सुझाव भी दिया। इसी क्रम में भैंसाना मिल के सहायक महाप्रबंधक योगेंद्र डबास और मनोज सोलंकी ने भी कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने धनौरा, भड़ल, दाहा, दोघट, टीकरी और निरपुड़ा गांवों में किसानों के साथ फसल का निरीक्षण किया। भैंसाना मिल के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि इस समय फसल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed