फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer shot on morning walk, died in hospital

सुबह की सैर पर निकले किसान को मारी गोली, अस्पताल में मौत

Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot on morning walk, died in hospital
बागपत मर्डर :::: खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी मृतक किसान महिपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KAHKRA
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा का मामला, पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया
विज्ञापन

पुलिस का कहना कि रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में सुबह की सैर पर निकले वृद्ध किसान को दो भाइयों ने गोली मार कर घायल कर दिया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी 75 वर्षीय किसान महिपाल सिंह उर्फ नेपाल सिंह मंगलवार की सुबह करीब छह बजे फखरपुर मार्ग पर सैर के लिए निकला था। आरोप है कि सगदी के नलकूप के पास मोहल्ले के ही रहने वाले दो भाइयों ने उस पर देसी तमंचों से फायर कर दिया। एक गोली किसान के सिर और दूसरी गर्दन मं लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिपाल सिंह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान महिपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान के भतीजे धर्मवीर सिंह ने खेकड़ा कोतवाली में दोनों भाइयों संजय और बृजेश को नामजद कर तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में घटना का कारण रुपयों का लेनदेन सामने आ रहा है। आरोपी दोनों भाइयों से महिपाल सिंह के बडे़ पुत्र ने उधारी में रुपये लिए थे। इसके बाद महिपाल के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोपी दोनों भाई अब महिपाल पर उधारी के रुपये वापस लौटाने का दबाव बना रहे थे। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
किसान महिपाल सिंह उर्फ नेपाल सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed