{"_id":"60d762258ebc3e3238292c32","slug":"farmer-s-crop-destroyed-police-and-opponents-accused-of-misconduct-baraut-news-mrt5445012107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों व विपक्षीगणों पर घर में घुसकर मां व उसकी 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों व विपक्षीगणों पर घर में घुसकर मां व उसकी 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव में महिला व उसकी 12 वर्षीय पुत्री से कोतवाली पुलिस व गांव के कुछ लोगों द्वारा घर मेें घुसकर दुराचार की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने विरोधियों के साथ मिलीभगत कर पति को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। वहीं, उसकी फसल उजाड़ दी। पीड़ित महिला ने सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने शनिवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसका परिजनों से विवाद है। इसका फायदा उठाते हुए विरोधियों ने कोतवाली पुलिस से मिलीभगत कर पति को झूठे केस में जेल भिजवा दिया। आरोप है कि बीती 15 जून को विरोधी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दीवार फांदकर घर मेें घुस गए। उन्होंने उससे तथा पुत्री से दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण आए तो आरोपियों ने पुत्री के अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोधियों ने पुलिस से मिलीभगत करके 18 बीघा ढांचे की फसल उजाड़ दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत करने गई तो उसे धमकाकर भगा दिया। अब पीड़िता न्याय की गुुहार लगा रही है।
वहीं, इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जाएगी।